{"_id":"681baea058b9d362f301f785","slug":"indians-stand-like-a-rock-with-the-army-madani-muzaffarnagar-news-c-30-1-smrt1024-148933-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं भारतीय : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं भारतीय : मदनी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की जाती है तो हम स्पष्ट एलान करते हैं कि पूरा देश, सभी धर्मों के लोग विशेष रूप से मुसलमान अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की गई तो पूरा देश सेना के साथ मजबूती से खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत हमारा वतन है इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और सांविधानिक जिम्मेदारी है।
जमीयत ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है और आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की घोषणा करते हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हैं कि वह दुश्मन की हर आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दें। हम दुश्मनों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि भारत एक एकजुट राष्ट्र की तरह हर कीमत पर अपने वतन की रक्षा करेगा।