{"_id":"63fa0c29002311993a05674a","slug":"indecency-with-the-wife-of-the-leader-of-bhakiyu-ambavata-uproar-in-the-police-station-muzaffarnagar-news-c-14-1-132988-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू अंबावता के नेता की पत्नी से अभद्रता, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू अंबावता के नेता की पत्नी से अभद्रता, थाने में हंगामा
विज्ञापन
रास्ते का नक्शा बनाने गए कानूनगो के सामने ही हुआ घटनाक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। रास्ते का नक्शा बनाने गए कानूनगो के सामने ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने भाकियू अंबावता के ब्लॉक अध्यक्ष की पत्नी के साथ गाली गलौज कर दी। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
छपार गांव निवासी भाकियू अंबावता के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सालिम और इमरान आदि का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला एसडीएम सदर की कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसका नक्शा बनाने के लिए कानूनगो कृष्ण चंद्र शनिवार को मौके पर गए। घर पर मोहम्मद सालिम की पत्नी आशमा अकेली थी। उसने कानूनगो से कुछ पूछा। आरोप है कि वहां मौजूद इमरान कुरैशी, इनाम, सानू व उनके पुत्रों ने उसके साथ गाली गलौज की। उसने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद उबैद चौधरी जिला सचिव, गुलबहार, सुलेमान, लियाकत, जान मोहम्मद व सलमान त्यागी आदि कई कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पीडि़ता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के मकान पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार हो गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
समाधान दिवस में जमीन संबंधी शिकायतें आई
छपार थाना परिसर में लगे समाधान दिवस में नायब तहसीलदार सदर राजीव त्यागी और थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर प्रार्थना पत्र भूमि संबंधी आए, जिनमें से कुछ मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निपटाया। कृष्ण चंद्र कानूनगो, सियानंद, रणधीर सिंह, विकेश कुमार, सोमेश आर्य, मोहम्मद अहसान आदि लेखपाल मौजूद रहे।