{"_id":"5e0b9cd18ebc3e87e75c1dc1","slug":"incense-gave-relief-people-trembled-due-to-chill-muzaffarnagar-news-mrt461463247","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने दी राहत, ठिठुरन से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने दी राहत, ठिठुरन से कांपे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप ने दी राहत, ठिठुरन से कांपे लोग
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की और खुले में बैठकर धूप का आनंद लिया। तापमान में भी इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम 3.5 डिग्री पर रहा।
सोमवार को सर्दी ने कई दशकों के रिकार्ड तोड़ दिए गए थे। रात-दिन की कड़ाके की ठंड से लोग कराह उठे। दिन भर छाए कोहरे और ठिठुरन से हर कोई परेशान रहा, लेकिन मंगलवार को स्थिति में कुछ सुधार हुआ। सुबह से ही धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। खुले में बैठकर लोग धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। तापमान में भी इजाफा हुआ। इसके बावजूद हवा एवं ठिठुरन बरकरार रही। शाम को सूरज छिपने के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी हो गई। गलन वाली सर्दी से लोग बेचैन होने लगे। मौसम विभाग एक-दो दिन में बारिश की संभावना जता रहा है। इससे ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है।
ठंड लगने से महिला की मौत
पुरकाजी। खेत पर गन्ना छीलने गई एक महिला ठंड की चपेट में आ गई और उसकी खेत पर ही मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर निवासी कमलेश (40) पत्नी रविंद्र सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में गन्ने की छिलाई करने गई थी। इस दौरान वह ठंड की चपेट में आ गई, इससे महिला की खेत में ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का पति रविंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करता है। इनमें चार लड़कियां व एक लड़का है।