फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the name of development, the company uprooted fruit trees in the garden.

Muzaffarnagar News: विकास के नाम पर कंपनी बाग में फलदार पेड़ उखाड़े

Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In the name of development, the company uprooted fruit trees in the garden.
मुजफ्फरनगर। नगर विकास विभाग की ओर से कंपनी बाग में स्वीकृत थीम पार्क निर्माण के नाम पर लापरवाही सामने आई है। हरे और फलदार वृक्षों को उखाड़ दिए गए। फलदार पेड़ों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी बाग के नाम से पहचान रखने वाली कमला नेहरू वाटिका में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत सिंथेटिक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। करीब 2.25 करोड़ रुपये के बजट से सिंथेटिक ट्रैक, फव्वारे, हाईमास्ट लाइट, पत्थर की मूर्तियां और अन्य सुंदरीकरण का कार्य होना है। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस ने कार्य शुरू करा दिया है लेकिन बेल, लीची और दूसरे फलदार वृक्ष काट दिए।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.नरेश मलिक ने कहा की कंपनी बाग की सुंदरता पेड़ों से है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति से छेड़छाड़ की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। सोमवार को कंपनी बाग का स्वयं निरीक्षण कर हालात का ज्यादा लेंगी और यदि कोई अनियमितता बरती गई है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सीएनडीएस के सहायक अभियंता रामबीर सिंह का कहना है कि कंपनी बाग में थीम पार्क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। उनके विभाग ने कोई पेड़ नहीं उखाड़ा है। न ही उनके प्रोजेक्ट में इस तरह का कोई प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed