{"_id":"61802eb889c67d3be422a2bb","slug":"in-the-board-meeting-the-councilor-slapped-the-city-health-officer-muzaffarnagar-news-mrt5632798181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को थप्पड जड़ दिया। विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा किया, तो सभासद ने माफी मांग ली। लगभग आधा घंटे तक सदन में हंगामा होता रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तहरीर पर आईआईए चेयरमैन और सभासद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार को पालिका बोर्ड बैठक में एजेंडे के प्रस्ताव संख्या-484 पर सदन में चर्चा चल रही थी। सभासदों का कहना था कि सफाई व्यवस्था के लिए आउट सोर्सिंग पर 68 कर्मचारियों को रखे जाने की सहमति बन चुकी थी, लेकिन ईओ द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। सभासदों की ईओ हेमराज सिंह के साथ नोकझोंक हो रही थी। सभासद विपुल भटनागर, प्रवीण कुमार मित्तल उर्फ पीटर, पूनम शर्मा, अरविंद धनगर, प्रेमी छाबड़ा आदि सभासदों ने इस मुद्दे को उठाया। इसी दौरान आसन के पास हंगामा कर रहे सभासद प्रवीण पीटर की नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से भी बहस हो गई।
पीटर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और थप्पड़ मार दिया। इस घटना से चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल सहित पूरा बोर्ड अवाक रह गया। सभी सभासदों ने पीटर के आचरण की निंदा की और सदन में अधिकारी के साथ मारपीट को गलत बताया।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढ़िगान और महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल ने भी इसका विरोध किया। सदन के दबाव में सभासद प्रवीण पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से अभद्रता को लेकर माफी मांगी। मारपीट की सूचना पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने बैठक के बाद महामंत्री सोनू मचल के नेतृत्व में सभासद पीटर का घेराव किया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभासद ने बिना किसी बात के अभद्रता और मारपीट की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शहर कोतवाली में सभासद प्रवीण पीटर, विपुल भटनागर पर मारपीट और गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों सभासदों पर मारपीट के साथ एससी/एसटी एक्ट भी लगा है।