फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the 15th Finance, proposals of crores have been cleared in the bodies

15वें वित्त में निकायों में करोड़ों के प्रस्तावों को हरी झंडी

Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the 15th Finance, proposals of crores have been cleared in the bodies
मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह ने 15वे वित्त आयोग की बैठक में निकायों के करोड़ों के प्रस्तावों को हरी झंडी दी। 15वे वित्त के प्रस्तावों में इस बार जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर पिछड़ गई है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के दो प्रस्ताव कुल लागत 70.35 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में 15वे वित्त आयोग की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त नगर निकायों में 15वे वित्त आयोग के कार्यो को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद, खतौली के 21 प्रस्तावों को जिनकी कुल लागत 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत बुढ़ाना के 19 प्रस्तावों कुल लागत 1.41 करोड़, नगर पंचायत जानसठ के नौ प्रस्तावों पर कुल लागत 71.17 लाख को स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत मीरापुर के छह प्रस्ताव कुल लागत 96.57 लाख, नगर पंचायत चरथावल के कुल छह प्रस्तावों कुल लागत 80.44 लाख, नगर पंचायत शाहपुर के 15 प्रस्तावों पर कुल लागत 70.37 लाख रुपये के प्रस्ताव स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निकायों में निर्माण एवं विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही निर्माण में मानकों का ध्यान रखने के लिए भी कहा गया। डीएम ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराये गये कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि निकायों में लगाये गये समस्त अवैध होर्डिंग को तत्काल हटाया जायेे तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में खुली नीलामी के माध्यम से विज्ञापन दाताओं से टैक्स वसूला जाये, जिससे कि स्थानीय निकायों की आय मे वृद्धि की जा सके। बैठक में सभी निकायों के अध्यक्ष और ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed