फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Muzaffarnagar, the lovers couple jumped ahead of the train

प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थाम ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Tue, 09 Feb 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Muzaffarnagar, the lovers couple jumped ahead of the train
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट फाटक के पास सोमवार देर रात प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थाम तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गए। घायल युवक और किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोरी के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सोमवार देर रात सरवट फाटक के पास एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे छलांग लगाने वाला युवक और किशोरी जिले की रहने वाले हैं । एक ही वर्ग के युवक व किशोरी का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात दोनों घर से निकल गए और सरवट फाटक के पास पहुंचकर यह खौफनाक कदम उठा डाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। किशोरी की मौत के बाद मंगलवार को परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए, जिसे दोपहर बाद गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। इस संबंध में दोनों के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी है, जिसके चलते पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed