फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Gujarat, the seasoning is being done with the chillies of Sambhalhera

Muzaffarnagar News: गुजरात में लग रहा संभलहेड़ा की मिर्च से तड़का

Sun, 04 Aug 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
In Gujarat, the seasoning is being done with the chillies of Sambhalhera
मोरना। गन्ने की बेहतर पैदावार करने वाले जिले के 20 से अधिक गांव के किसानों को मिर्च की खेती भी खूब भा रही है। संभलहेड़ा मंडी से पूर्वांचल के गोंडा, बस्ती समेत अन्य जनपदों में आपूर्ति की जाती है। गुजरात, नागपुर और दिल्ली में मिर्च की मांग बढ़ी है। हर साल यहां मिर्च की खेती करने वाले किसानों की संख्या बढ़ रही है। आसपास के गांवों में भी रुझान बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों को गन्ने की खेती के लिए जाना जाता है। जिले के मोरना और जानसठ विकास खंड क्षेत्र के गांवों में मिर्च की खेती को बढ़ावा मिला है। गांव करहेड़ा, किशनपुर, ककरौली, बेहड़ा सादात, तिस्सा, नन्हेड़ा, संभलहेड़ा, कुतुबपुर और मीरापुर समेत अन्य गांवों में किसानों ने मिर्च की खेती में हाथ आजमाया है।
विज्ञापन

करहेड़ा के किसान सिन्नी बाबा बताते हैं कि पंजाब के नाभा से एक से डेढ़ रुपये पैसे प्रति मिर्च पौधे मंगवाई जाती है। लागत 25 से 30 हजार रुपये प्रति बीघा है। चार माह की खेती में औसत बचत भी 25 हजार रुपये प्रति बीघा ही है। बीस से तीस क्विंटल प्रति बीघा के बीच पैदावार होती है। किसान पंकज तोमर बताते हैं कि वर्तमान में दाम कम हुए हैं, लेकिन 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी बिक्री हुई है। आढ़ती सुभान और साजिद बताते हैं कि किसान रोजाना संभलहेड़ा मंडी में मिर्च लाते हैं। यहीं फसल को पूर्वांचल के जिलों के अलावा ट्रकों में लादकर नागपुर, दिल्ली, इंदौर, झांसी, अहमदाबाद और लखनऊ सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed