Muzaffarnagar: युवक का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, मूकदर्शक बने रहे ग्रामीण, खूब वायरल हो रहा ये मामला
Muzaffarnagar News : राशिद ने अपने साथियों की सहायता से जबरन खट्टा का सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के जौला गांव में चोरी करने के शक में कई युवकों ने गांव के ही एक युवक को पकड़कर जबरन उसका सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया। स्वयं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में गांव के ही राशिद राणा की कोल्ड ड्रिंक्स व चाय की दुकान है। गांव का ही खुशी मोहम्मद उर्फ खट्टा नशे की हालत में मंगलवार को शाम राशिद की दुकान पर गया था। किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हुई थी।
वहीं, रात के समय राशिद की दुकान का ताला टूट गया। बुधवार को दुकान में चोरी होने के शव में राशिद ने अपने अन्य साथियों की सहायता से खुशी मोहम्मद उर्फ खट्टा को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि उसने उसकी दुकान में चोरी की है।
राशिद ने अपने साथियों की सहायता से जबरन खट्टा का सिर मुंडवाकर उसे बेइज्जत किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
ग्राम प्रधान हाजी जमशेद का कहना है कि चोरी की घटना नहीं हुई थी। दुकान का केवल ताला टूटा था। गांव में घुमाने की घटना को उन्होंने गलत बताया।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार