{"_id":"5f85f0c48ebc3e9b813492a1","slug":"in-a-domestic-quarrel-the-girl-jumped-into-gangnahar-khatauli-news-mrt5060017182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवती गंगनहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में युवती गंगनहर में कूदी
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवती गंगनहर में कूदी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। घरेलू कलह के चलते युवती गंगनहर में कूद गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों और युवती में कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे युवती गंगनहर पुल पर चप्पलों के नीचे एक सुसाइड नोट रखकर गंगनहर में कूद गई। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने गंगनहर पुल पर चप्पल के नीचे रखे सुसाइड नोट की सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती के बारे में जानकारी जुटाई। फिर युवती के परिजनों को सूचना दी। परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास जंगल में व गोताखोरों को बुलाकर गंग नहर में युवती की काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।