{"_id":"5f834b098ebc3e9b9e6c6068","slug":"importance-of-daughters-engraved-on-paper-muzaffarnagar-news-mrt5056721169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर उकेरा बेटियों का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर उकेरा बेटियों का महत्व
विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में ऑन लाइन इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर ऑन लाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों पर उकेरा बेटियों का महत्व
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के गृह विज्ञान संकाय ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। कई छात्राओं ने मनमोहक पोस्टर बनाए। कागजों पर बेटियों का महत्व चित्रों के माध्यम से समझाया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सालों से चली आ रही बाल विवाह प्रथा, दहेज और कन्या भ्रूण हत्या जैसी रुढ़िवादी प्रथाएं समाज में बेटियों के लिए खतरा बनी थी। आधुनिक युग में लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टर प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को समान अधिकार दिलवाना तथा बालक तथा बालिकाओं में असमानता को खत्म करना रहा है। छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सेव गर्ल की थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समाज में बेटियां किस तरह ऊंचाईयां छू रही है यह भी दर्शाया। प्राचार्य डॉक्टर सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हें संदेश दिया कि हमारा महाविद्यालय सदैव से छात्राओं को उनके समान अधिकार प्रदान करता रहा है। बालिकाओं का समाज के विकास में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है, जब एक छात्र शिक्षित होता है तो वह अकेला शिक्षित होता है, परंतु जब एक छात्रा शिक्षित होती है तब वह एक घर नहीं बल्कि दो घरों को शिक्षित करती है। गृह विज्ञान विभाग के अध्यक्ष नीतू गुप्ता, स्वाति, पिंकी, विपाशा, ज्योती, विन्शु ,गुंजन, मानसी अरोर, नूपुर, संकेत जैन, सौरभ शर्मा, कमर राजा, एकता मित्तल, सपना, सोनम, आकांशा, गरिमा आदि का योगदान रहा।