फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal liquor kilns are burning from village to village

होली पर मौत का सामान परोसने की पूरी तैयारी

Thu, 05 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor kilns are burning from village to village
देवबंद के एक गांव के जंगल में सुगली अवैध शराब की भट्टी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कच्ची शराब माफिया ने होली के त्योहार पर लोगों को मौत का सामान परोसने की पूरी तैयारी की हुई है। खेतों और घरों में अवैध शराब की भट्ठियां गांव दर गांव सुलगने लगी हैं, ताकि होली पर्व पर मोटी कमाई की जा सके। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग इन सबसे पूरी तरह बेपरवाह है।
विज्ञापन

फरवरी 2019 और सितंबर 2009 में जहरीली शराब ने मौत का जो तांडव मचाया था, उसको याद कर आज भी रुह कांप जाती है। जहरीले शराब कांड की त्रासदी ने सभी को हिलाकर रख दिया था। शासन की सख्ती हुई तो सिस्टम हरकत में आया और बड़े पैमाने पर अवैध शराब माफियाओं की धर पकड़ शुरू की, लेकिन यह सब कुछ दिन ही चला। उसके बाद व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर पहुंच गई। देवबंद क्षेत्र में फिर से कच्ची शराब माफिया ने कारोबार को पंख लगा दिए। बड़े पैमाने पर लोगों को मौत का सामान परोसने की तैयारी में लगे शराब माफिया करनाल से रेक्टीफाइड केमिकल मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड बार्डर से सटे गांव से होती है बड़ी सप्लाई
कच्ची शराब की सबसे ज्यादा सप्लाई उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बार्डर से सटे एक गांव और देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित एक ढाबे से हो रही है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दोनों स्थानों की जानकारी है। लेकिन उसके बाद भी इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है। बारीकी से जांच की जाए तो इनमें बड़ा खेल सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शराब माफियाओं पर हो रही छापामारी: धीरेंद्र
एक मार्च से 10 मार्च तक कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। लगातार छापामारी भी की जा रही है। जो कोई भी इस धंधे को संचालित करते पकड़ा जा रहा है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
धीरेंद्र चौधरी, जिला आबकारी निरीक्षक

Illegal liquor kilns are burning from village to village

Illegal liquor kilns are burning from village to village- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed