फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal colonies demolished at six places in Khatauli area

Muzaffarnagar News: खतौली क्षेत्र में छह स्थानों पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त कीं

Fri, 21 Nov 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies demolished at six places in Khatauli area
खतौली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने विकास क्षेत्र खतौली में छह स्थलों पर लगभग 131 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन विनीत अग्रवाल ने बताया कि मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेश पर नगर क्षेत्र में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता मीरापुर रोड गणेश विहार में लगभग आठ बीघा भूमि, बुढ़ाना रोड बिजलीघर के पीछे खतौली रूरल में 31 बीघा भूमि, आठ बीघा भूमि, 44 बीघा भूमि, 18 बीघा भूमि और 22 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण ने पूर्व में नोटिस जारी किए थे। जिसमें चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किए गए थे, मगर अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों/प्लॉटिंग कर्ताओं ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया था। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन

वहीं विकेश नामक प्लाटिंगकर्ता की भूमि में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भू स्वामी एवं अन्य ने मंडलायुक्त के यहां फाइल की सुनवाई की बात कही, मगर टीम ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उक्त लोगों का कहना था कि नेशनल हाईवे पर भंगेला के निकट एमडीए के एक कर्मचारी न अवैध प्लाटिंग कर निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है। जबकि एमडीए कर्मचारी की भूमि की फाइल भी मंडलायुक्त के यहां सुनवाई के लिए रखी है, मगर भूमि में निर्माण कार्य चल रहा है। इस भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed