फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you talk about cutting connection on mobile then consider it as cheating.

Muzaffarnagar News: मोबाइल पर कनेक्शन काटने की बात करें तो धोखा समझें

Sat, 01 Jun 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
If you talk about cutting connection on mobile then consider it as cheating.
मुजफ्फरनगर। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी और ठग तरह-तरह का जाल बिछाने का काम कर रहे हैं। अब भीषण गर्मी में बिल अपडेट नहीं होने के कारण विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग के एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को ऐसे फर्जी मैसेज को अनदेखा करने को कहा है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम खंड प्रथम टाॅउनहाल के एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि उनको शिकायत मिली है कि कुछ लोग उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर विद्युत बिल अपडेट नहीं होने के कारण बकाएदार बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेज रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन संदेशों में एक मोबाइल नंबर भी दिया जा रहा है, जिस पर बात करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऐसे ही एक मैसेज के बारे में उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता को मोबाइल नंबर एक विद्युत अधिकारी का बताते हुए कहा गया है कि उनको पिछले माह का विद्युत बिल अपडेट नहीं हुआ है, जिस कारण रात साढ़े नौ बजे उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। परेशानी से बचने के लिए दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि ऐसे सभी मैसेज झूठे व गलत हैं, क्योंकि विद्युत विभाग इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजते। उन्होंने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन नहीं करने और धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed