फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you can not give us security then order us to sit at home

हमे सुरक्षा नहीं दे सकते तो घर बैठने के आदेश कर दो

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
If you can not give us security then order us to sit at home
पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्र बैंक मैनेजर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हमें सुरक्षा नहीं दे सकते तो घर बैठने के आदेश कर दो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीएनबी की छपार शाखा के कर्मचारियों के साथ भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिलेभर के बैंक मैनेजर विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बैंक कर्मियों को सुरक्षा देने की मांग की है।

डीएम को दिए ज्ञापन में बैंककर्मियों ने कहा कि कोरोना काल में जीवन का रिस्क लेकर वे लोग काम कर रहे हैं। बैंककर्मियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही है और प्रशासन मूक बना हुआ है। यदि इस बीच कोई दुर्घटना हो जाती है तो भी तो प्रशासन को कदम उठाना पड़ेगा, इससे पहले ही कार्रवाई हो जाए तो एक अच्छा संदेश जाएगा। बैंक अधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन हमें सुरक्षा नहीं दे सकता, तो हम लोगों को आदेश करें हम अपने घर बैठ जाएं। यदि हम लोगों का अपमान नहीं रुका तो सड़क पर उतरकर धरना देने के अलावा हमारे पास कुछ नहीं बचा है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो वह मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करें। शाखाओं के काम बंद कराकर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार, विकास कुमार, अनुभव कुमार, परमानंद विकल, अजय कुमार सैनी, विजय मणि सिंह, कांति राठी, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, संजीव कुमार गौतम, इंद्र कुमार, नवीन कुमार, महक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed