फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If there is an emergency, a sample report will come soon

इमरजेंसी है तो जल्द आएगी सैंपल की रिपोर्ट

Wed, 22 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
If there is an emergency, a sample report will come soon
इमरजेंसी है तो जल्द आएगी सैंपल की रिपोर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट देरी से आने के कारण परेशानी हो रही है। कई दिनों बाद रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलता है कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नेगेटिव। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जिन लोगों में कोरोना के ज्यादा लक्षण होंगे उनकी रिपोर्ट जल्द प्राप्त होगी।

जनपद में 550 से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं लेकिन इनमें से लगभग आधे की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इससे रोगियों को ट्रेस करने में परेशानी होती है। जांच रिपोर्ट में कई दिन लग जाते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही प्रशासन संबंधित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू करता है। यदि रिपोर्ट जल्दी आ जाए तो उसके संपर्क में आए व्यक्तियों को जल्द तलाशा जा सकता है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि अब जिले से दो तरह से सैंपल भेजे जाएंगे। जिन सैंपल की रिपोर्ट जल्द चाहिए उनकी जांच इमरजेंसी में होगी और जल्दी रिपोर्ट मिल जाएगी। वहीं जिन लोगों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, उनकी जांच सामान्य तौर पर होगी। संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट जल्दी मिलने से कोरोना को नियंत्रण करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed