फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the road is not opened by 18, we will open it ourselves.

Muzaffarnagar News: 18 तक रास्ता नहीं खुला तो खुद खोल देंगे

Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
If the road is not opened by 18, we will open it ourselves.
मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर काॅलेज परिसर से निकले सार्वजनिक मार्ग को बंद करने का मामला गरमाता जा रहा है। रविवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 18 फरवरी तक रास्ता नही खोला गया तो वह खुद इसे खोल देंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि अवैध कब्जा हटवाने को बुल्डोजर भी चलेगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
मार्ग खुलवाने के बारे में आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक हृुई। बैठक में रास्ता खोलने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि यह अवैध कब्जा समाजवादी पार्टी के राज में हुआ है। सोमवार को वह इस मामले में जिलाधिकारी से मिलेंगे, यदि कब्जा नहीं हटता तो मुख्यमंत्री तक जायेंगे। यह अवैध कब्जा हर कीमत पर हटेगा।
विज्ञापन

संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने पहले से ही 18 फरवरी को अवैध कब्जा हटाने की घोषणा की हुई है। इस मामले में आर्य समाज मंदिर में रविवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता मनोज सैनी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में आनाकानी कर रहा है, जबकि प्रशासन पहले ही यह रिपोर्ट लगा चुका है कि यह सार्वजनिक रास्ता है, जिसे बंद किया गया है। बैठक से पहले सुबह के समय सभी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंप कर रास्ता खुलवाने की मांग की। बैठक में ललित माहेश्वरी, लोकेश सैनी, बिटटू सिखेडा सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed