फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the car was not found in dowry, then the marriage was refused.

दहेज में कार नहीं मिली तो शादी से कर दिया इंकार

Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
If the car was not found in dowry, then the marriage was refused.
देवबंद। दहेज में कार और अन्य कीमती सामान देने से मना करने पर वर पक्ष ने निकाह से पूर्व ही रिश्ता तोड़ दिया। वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही आला अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई करने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता तैय्यबपुर बड़ा गांव निवासी एक युवक के साथ तय किया था। शादी की तारीख 21 नवंबर रखी गई थी। जिसके चलते कार्ड बांटने भी शुरू कर दिए गए थे, लेकिन शादी से चंद दिन पूर्व वर पक्ष की ओर से दहेज में कार व अन्य कीमती सामान की लिस्ट वधू पक्ष को थमा दी गई। जिसे देख लड़की के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह कुछ सामान देने को राजी भी हो गए, लेकिन कार सहित अन्य सामान देने में आर्थिक स्थिति को हवाला देकर उन्होंने असमर्थता जताई। साथ ही उनकी मिन्नतें भी कीं, लेकिन वर पक्ष नहीं माना और उसने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके चलते परिवार में शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। अब वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, साथ ही सहारनपुर जाकर आला अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने तथा सगाई के दौरान दिए गए सामान को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed