फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If farmers' problems are not solved then agitation will take place: Malik

किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं तो आंदोलन : मलिक

Wed, 29 May 2024 04:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
If farmers' problems are not solved then agitation will take place: Malik
बुढ़ाना। भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। संरक्षक गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भैसाना चीनी मिल के गन्ने का बकाया भुगतान और तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए और ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहनों से तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायालय के सामने बैठ गए। पंचायत में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि भैसाना चीनी मिल गन्ने का भुगतान नही कर रही है। भुगतान नहीं मिलने से किसान बिजली का बिल तथा बैंक का कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। वहीं बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी किसानों के कनेक्शन काट रहे है। भाजपा सरकार आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू ठाकुर ने कहा कि गरीब ग्रामीणों के राशन कार्ड काटकर समर्थ ग्रामीणों के बनाए जा रहे हैं। विद्युत कर्मचारी रात को गांवों में चेकिंग करते हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही गन्ने का बकाया भुगतान करवाया जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारी विकास वर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलता, किसानों का विद्युत कनेक्शन नहीं काटेंगे। तहसीलदार सतीशचंद बघेल ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी अथवा अधिकारी की शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई होगी।

किसानों ने पांच मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, जयपाल सिंह, ओम कैलाश बालियान, सुबोध सिंह, घनश्याम सैनी, संजय व अलादीन ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed