{"_id":"637e682b5723b8275065232d","slug":"husband-sitting-in-london-gave-triple-talaq-muzaffarnagar-news-mrt6148717135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लंदन में बैठे पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लंदन में बैठे पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लंदन में रहने वाले मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने शहर में अपने मायके में रह रही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की शादी नगर निवासी प्रवेज गुलमर्क के साथ आठ साल पहले हुई थी। प्रवेज लंदन में काम करता है। शादी के बाद दोनों लंदन चले गए थे। उनके परिवार में वहां पर एक बेटी का जन्म हुआ। वहां पर पति उसे परेशान करने लगा। काफी समझाने पर भी जब पति ने माना तो उसने इस बारे में अपने भाई से शिकायत की। तब परिजनों ने लंदन के एक एनजीओ की मदद ली। लंदन पुलिस ने शिकायत मिलने पर उसकी मदद की। मामला पुलिस में पहुंचने पर वर्ष 2016 में प्रवेज कुछ दिन बाद उसे और उसकी बेटी को लेकर भारत आ गया। इसके बाद वह बेटी को बहाने से अपने साथ लंदन ले गया।
आरोप है कि अब 20 नवंबर को प्रवेज ने मोबाइल पर बात कर उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि वह मानसिक रुप से परेशान हो चली है। उसने कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।