फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Human life is obtained after great sacrifice and penance'

‘बड़े त्याग और तपस्या के बाद मिलता है मानव जीवन’

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Human life is obtained after great sacrifice and penance'
शुकतीर्थ दंडी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सुनाते कथा व्यास आचार्य राममूर्ति मिश्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। कथा व्यास आचार्य राममूर्ति मिश्र ने कहा कि वायु मंडल में शब्द घूमते रहते हैं। आकाश का गुण है शब्द। अच्छे शब्द जहां पहुंचते हैं, वहां शांति का निवास होता है। जहां बुरे शब्द जाते हैं, वहां लड़ाई झगडे़, अत्याचार आदि बुरे कार्य स्वयं होते रहते है। मानव जीवन बडे़ त्याग और तपस्या के बाद मिलता है। इसे व्यर्थ गंवाना अपराध है।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में दंडी स्वामी ब्रह्मलीन स्वामी विष्णु आश्रम महाराज के 18वें निर्वाण महा महोत्सव पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि मानव को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। दीन दुखी, जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मानव के जीवन में सत्संग का बहुत बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

सत्संग सुनने से मनुष्य के आचारों विचारों में परिवर्तन आता है। सत्संग मानव जीवन की दिशा ही बदल देता है। कथा में भगवान के भजनों का गुणगान किया गया। महिलाओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। व्यास पूजन के बाद भगवान की सामूहिक आरती की गई। कथा के आयोजन में जगदीश वशिष्ठ, राजकुमार राज, मनोहर लाल शर्मा, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed