फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hours-long talks between SDM and committee members

उप जिलाधिकारी व संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच घंटों चली वार्ता

Wed, 06 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hours-long talks between SDM and committee members
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हाउस की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने आज आठवें दिन भी तहसीलदार तथा तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष समिति तथा उप जिलाधिकारी के बीच घंटों वार्ता हुई। उप जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को सूची दिखाते हुए कहा कि अधिकतर फाइलों का निस्तारण हो चुका है। जल्दी ही अन्य फाइलों का निस्तारण करवाया जाएगा। अधिवक्ता उप जिलाधिकारी के साथ वार्ता में संतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि इस विषय में संघर्ष समिति विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आठवें दिन भी तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार किया। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात की। उप जिलाधिकारी व संघर्ष समिति के बीच घंटों वार्ता हुई। उप जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को बताया कि चुनाव आदि सहित विभिन्न कारणों से कार्यों में देरी आई है। उन्होंने अधिवक्ताओं को सूची दिखाते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर 100 से अधिक फाइलों को निस्तारण किया जा चुका है। मीटिंग में मौजूद तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक को भी उन्होनें छोटी-छोटी समस्याओं को अपने स्तर से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पड़ी सभी फाइलों को जल्दी निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी से हुई वार्ता के दौरान अधिवक्ता उनकी बातों से संतुष्ट हुए। अधिवक्ताओं ने कहा कि समस्या को लेकर वे आज बुधवार को अपनी बैठक कर विचार विर्मश करेंगे। उप जिलाधिकारी से वार्ता के बाद संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा की। आगे की रणनीति बुधवार को बैठक के बाद तय की जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास त्यागी सहित संघर्ष समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed