फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hot water pipeline burst in paper mill, 4 workers got burnt

Muzaffarnagar News: पेपर मिल में गर्म पानी की पाइप लाइन फटी, 4 मजदूर झुलसे

Mon, 25 Aug 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hot water pipeline burst in paper mill, 4 workers got burnt
सिखेड़ा/जानसठ। जौली रोड पर कृष्णांचल पेपर मिल में शनिवार की रात में गर्म पानी की पाइप लाइन की पैकिंग फटने से चार मजदूर झुलस गए। पेपर मिल के अधिकारियों ने घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पेपर मिल में रात कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गर्म पानी के पाइप की पैकिंग फट गई, जिससे गर्म पानी की चारों और बौछार हो गई। पास में काम करने वाले मजदूरों पर गर्म पानी गिरा तो भगदड़ मच गई। चार मजदूर गर्म पानी से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना पाकर रात में ही मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए। मजदूरों को मेरठ में उपचार दिलाया जाना बताया गया है।
विज्ञापन


पेपर मिल के एमडी प्रतीक भाटिया ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9.30 बजे गर्म पानी की पाइप लाइन की पैकिंग फटने से हादसा हुआ है। शेषराज निवासी गांव काजीपुर थाना भोपा, चन्द्रभान गुप्ता निवासी भगवानपुरी सिखेड़ा व सचिन कुमार निवासी गांव रहकड़ा भोपा, सचिन नायक निवासी पटियाली कासगंज का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने कहा कि इस हादसे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed