फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homeguard posted in SP City office dies of heart attack

Muzaffarnagar News: घर से साढ़े 19 लाख चोरी, पुत्रवधु पर लगाया आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Homeguard posted in SP City office dies of heart attack
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के लद्दावाला निवासी शाहनवाज ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके बेटे शाहबाज की शादी देवबंद निवासी इफरा के साथ हुई थी। उनके ससुर मौहम्मद जकी का बीमारी के कारण दिसंबर माह में निधन हो गया था। जिस कारण वह पत्नी के साथ ससुराल गए थे। घर पर उनके बुजुर्ग पिता व पुत्रवधु थी। आरोप है कि इफरा ने इसी दौरान घर में लॉकर में रखे साढ़े 19 लाख रुपये चोरी कर लिए। साढ़े पांच लाख रुपये उनके पिता ने एनएससी का भुगतान कराने के बाद घर में रखे थे। 14 लाख रुपये उन्होंने जीपीएफ से निकाल कर प्लाट में मकान बनाने के लिए निकलवाए थे। आरोप है कि यह चोरी उनकी पुत्रवधु ने अपनी मां हसरत व भाई हिम्माद के सहयोग से की है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी लोग घर से रुपये बैग में रखकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला सुलझाने के प्रयास किए गए। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed