{"_id":"65aeeb51ef047ba4d30ec724","slug":"holi-played-with-flowers-ram-diwali-at-night-flood-of-faith-at-shiv-chowk-of-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-15665-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फूलों से खेली होली, रात में राम दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फूलों से खेली होली, रात में राम दिवाली
Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
नगर में देर रात्रि शिव चौक पर आतिशबाजी का सुंदर नजारा।संवाद
- श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा, शहर के शिव चौक पर आस्था का सैलाब
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रीराम की भक्ति में आस्था के गोते लगाए गए। दिन में रंगों और फूलों से होली खेली और रात में आशितबाजी के बीच राम दिवाली मनाई। शहर से लेकर गांव तक रोशनी से जगमग रहे। गली-मोहल्लों से निकली पैदल यात्रा में शामिल लोग शहर के शिव चौक पर पहुंचे और आरती की।
अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने जिले के रामभक्तों में श्रद्धा का जोश भर दिया। श्रीराम की यात्राएं निकाली गई। शहर के गली मोहल्लों से पैदल यात्रा शिव चौक पहुंची और आरती की। शहर दशरथ नंदन की भक्ति में डूबा रहा। लोगों ने अपने घर, गलियां और बाजार सजाए। पूरे दिन जयश्रीराम के जयघोष शहर की सड़कों पर गूंजते रहे। शिव चौक पर पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी पहुंची। लोगों ने अपने अपने आंगन सजाए, गलियों में सजावट की। बाजारों को भव्य रूप दिया गया। गलियां और बाजार फूलों और झालरों से सजाए गए।
रात होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। हर गली में युवाओं की टोली जयश्रीराम का जयघोष करती नजर आई। नई मंडी, गांधी काॅलोनी, शिव चौक पर उत्साह रहा। रामभक्त अलग-अलग रंगों में नजर आए। एलईडी के माध्यम से लोगों ने अयोध्या का लाइव भी देखा। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भजन भी सुनाया। शिव चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ओर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला।