फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History-sheeter-robber carrying reward of Rs 20,000 injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर लुटेरा घायल

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter-robber carrying reward of Rs 20,000 injured in encounter
मंसूरपुर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश से बरामद बाइक। स्रोतः पुलिस
मंसूरपुर। पुलिस ने शाहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में 20 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर लूट के मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन



सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मंसूरपुर पुलिस शाहपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। वह पुलिस को देखकर फायरिंग करता हुआ गांव सोंहजनी मार्ग पर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शमशाद उर्फ काला, निवासी गांव दभेड़ी, थाना बुढ़ाना बताया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं। उसने तीन माह पहले अपने पांच साथियों की मदद से दस बकरी लूटी थी। वह तभी से फरार चल रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ थाना मंसूरपुर, बुढ़ाना, शाहपुर, सरधना में गोकशी, लूृट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि धाराओं के 19 मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। वह बुढ़ाना थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed