{"_id":"603e88e58ebc3ee61d7ce735","slug":"hindu-muslim-unity-conference-muzaffarnagar-news-mrt528024940","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी : राजपाल
विज्ञापन
शाहडब्बर गांव में आयोजित हिंदू-मुस्लिम एकता महासम्मेलन में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। चलो गांव की ओर, मेरा गांव मेरा संगठन व हिंदू-मुस्लिम एकता महासम्मेलन में पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि यह सरकार देश की धरोहर को बेचने पर लगी है। व्यवस्था में परिवर्तन के लिए सत्ता में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह ने जमींदारी का खात्मा करके किसानों को जमीन का मालिक बनाया था, भाजपा की सरकार किसानों पर कृषि कानून थोपकर उन्हें फिर मजदूर बनाना चाहती है।
मंगलवार को तहसील क्षेत्र के जाट बाहुल्य गांव शाहडब्बर में खाली पड़े मैदान में महासम्मेलन में राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा ने देश के किसान और नौजवान को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के दो नेता गुजरात के ही दो व्यापारियों को देश का पूरा व्यापार सौंपना चाहते हैं।
पूर्व विधायक धर्मवीर बालियान ने कहा कि इस सरकार ने किसान की आय दो गुनी करने और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सत्ता हासिल की थी। लेकिन किसान की आय दो गुनी करने के बजाय आधी हो गई है। देश का नौजवान बेरोजगार हो गया है। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि तीन वर्षों से सरकार ने गन्ने के रेट न बढ़ाकर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। तीन साल में महंगाई चरम पर है। किसान को गन्ने की कीमत तो दूर, उसकी मजदूरी भी नहीं मिलती।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सरकार की मानसिकता का देश के किसान, मजदूर व नौजवान को पता चल चुका है। सभी सरकारी विभाग बेचे जा रहे हैं। नियुक्तियों पर बैन लगा हुआ है। सरकार ने देश के किसान व नौजवान को बर्बाद कर दिया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चौ. अतहर हसन, चौ. सुभाष, ओमेंदर, जयकुमार, रवित, उदय राठी, समरपाल, शुभम राठी व अजीत राठी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन बबलू राठी ने किया तथा संचालन चौ. रामछैल ने किया।