फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High-tension electric line breaks, buffalo dies

जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की डीएम से लगाई गुहार

Tue, 10 Nov 2020 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
High-tension electric line breaks, buffalo dies
नगली मेहनाज के जंगल में खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाईन - फोटो : DEVBAND
जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की डीएम से गुहार
विज्ञापन

देवबंद। नगली मेहनाज के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने का मांग की है। कहा कि शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने जर्जर तारों को नहीं बदलवाया है।

मंगलवार को नगली मेहनाज निवासी कंवरपाल,भूषण, मंजूर अहमद, तौसीफ अहमद, राजेश कुमार आदि ने डीएम अखिलेश कुमार को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेतों के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है। तार नीचे लटके हुए हैं, जिसके चलते कभी भी हादसा होने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली घर के अवर अभियंता को कई बार लिखित में शिकायत की। परंतु जर्जर विद्युत लाइन को नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया जब वह संबंधित जेई के पास जाते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। चेतावनी दी कि यदि जर्जर विद्युत लाइन को शीघ्र नहीं बदला गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया संबंधित क्षेत्र के जेई को विद्युत लाइन को बदलवाने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed