फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Herons die in the area due to mysterious disease

रहस्यमयी बीमारी से क्षेत्र में बगुलों की मौत

Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Herons die in the area due to mysterious disease
रहस्यमयी बीमारी से क्षेत्र में बगुलों की मौत
विज्ञापन

मोरना। क्षेत्र के गांव ककराला में पिछले कुछ दिन से रहस्यमयी बीमारी से बगुलों की लगातार मौत हो रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने मृत पक्षियों की जांच कराए जाने की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम ककराला में पिछले कुछ समय से रहस्यमयी बीमारी हो रही पक्षियों की मौत ग्रामीणों को दहशत में डाल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक बगुले ही इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं, जो पेड़ से अचानक जमीन पर गिर जाते हैं और फिर तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। पिछले कई दिन से लगातार इसी तरह ये पक्षी मर रहे हैं, जिन्हें दहशत के चलते कोई हाथ तक नहीं लगा रहा है। कोरोना महामारी के बाद बर्ड फ्लू की दहशत के चलते ग्रामीणों में बगुलों की लगातार मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, गांव के लोगों में भी इस बीमारी से फैलने का डर ग्रामीणों को सताने लगा है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में पशुपालन विभाग को भी इस मामले की जानकारी देेते हुए मृत पक्षियों की जांच कराकर उनकी मौत की वजह का पता लगाए जाने की मांग की गई है। कालूराम, अंकित बालियान, मुन्नू, बाबूराम, महक सिंह, धर्मवीर, मोनू, सुक्का, सुखबीर और राजकुमार ने प्रशासन से गांव में दवाइयों का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed