{"_id":"616c6a4b3a7ce4581b58f748","slug":"heavy-rain-changed-the-mood-of-the-weather-the-temperature-dropped-by-five-degrees-muzaffarnagar-news-mrt561085556","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में झमाझम बारिश से हुए जलभराव से गुजरती कार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री गिरा तापमान
मुजफ्फरनगर। जिले में बीती रात से ही हो रही बारिश दिन में भी जारी रही। वर्षा से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई माह बाद पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही नहीं आया बल्कि 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर की बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा।
बीती आधी रात से शुरू हुई बारिश दिन में भी लगातार होती रही। बारिश के चलते आम जनमानस का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। देर शाम तक बारिश जारी रही। अक्तूबर माह की इस बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अब तक यह लगातार 30 डिग्री से ऊपर चल रहा था। इसी के चलते गर्मी बनी हुई थी। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और मौसम में आद्र्रता: 95 प्रतिशत पहुंच गई। जिले में वर्षा 29.2 मिली मीटर रिकार्ड की गई।
बारिश के चलते दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर कीचड़ से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, साकेत कॉलोनी, मिमलाना रोड, शिवचौक, रामलीला टिल्ला समेत कई कॉलोनियों में जलभराव की भी स्थिति रही। शहर की जिन कालोनियों में सीवर डालने का काम हो रहा है और जहां सड़क आदि बन रही है, उनसे तो निकलना तक मुश्किल हो गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतम लोगों का दिन अपने घर पर ही बीता। बाजार में सर्दी के कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है।