{"_id":"673de1c996c5fc3ad6044325","slug":"hearing-of-khubbapur-slap-case-will-be-held-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-134278-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आज होगी खुब्बापुर थप्पड़ प्रकरण की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आज होगी खुब्बापुर थप्पड़ प्रकरण की सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होगी। इसके लिए शासन स्तर से प्रतिनिधि कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होंगे।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी ने 24 अगस्त 2023 को स्कूल के एक छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। छात्र को थप्पड़ लगवाने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
वहीं बच्चे की काउंसिलिंग के साथ उसका एडमिशन शहर के शारदेन स्कूल में कराया गया था। छात्र फिलहाल इसी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा है। वहीं छात्र की फीस का खर्च एनजीओ वहन कर रहा है। इसके अलावा बच्चे के स्कूल परिवहन का खर्च अब बेसिक विभाग की ओर से दिया जा रहा है।
आरोपी प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी डाली गयी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी है।बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रकरण को लेकर सुनवाई दो सितंबर को हुई थी। इसमें जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस बार की सुनवाई में शासन स्तर से प्रतिनिधि कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होंगे।