फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing adjourned on defense plea in Shahnawaz murder case

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शाहनवाज हत्याकांड में बचाव पक्ष की अर्जी पर सुनवाई स्थगित

Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hearing adjourned on defense plea in Shahnawaz murder case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज की मौत के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष की अर्जी पर सुनवाई स्थगित हुई। अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी।

कवाल कांड में 27 अगस्त 2013 को ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के अलावा शाहनवाज की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में दंगा भड़का था। शाहनवाज हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह कर रहे हैं। मंगलवार को बचाव पक्ष के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने सुनवाई स्थगित कराने के लिए अर्जी दाखिल की। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई छह अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। अदालत में मृतक शाहनवाज के पिता वादी सलीम और आरोपी रविंद्र भी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


ये था मामला
एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। 2018 को सात दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। शाहनवाज की मौत के मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। पीड़ित ने 30 मई 2018 को वाद दायर किया था, जिसमें रविंद्र सिंह, प्रह्लाद, बिशन, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed