फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   He married a teenage girl after buying her due to difficulty in cooking.

Muzaffarnagar News: खाना बनाने की परेशानी होने पर की थी किशोरी को खरीद कर शादी

Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
He married a teenage girl after buying her due to difficulty in cooking.
जानसठ। दक्षिणी घटायन गांव के मनीष कुमार को एक किशोरी को दो लाख रुपये में खरीदकर उससे शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस ने किशोरी की मां द्वारा दर्ज कराई गई अपहरण की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय मनीष ने 28 जुलाई को मवाना में किशोरी से शादी की थी। किशोरी शादी के बाद तीन दिन तक मनीष के गांव में रही। मनीष ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और बहन की शादी के बाद घर में खाना बनाने की समस्या थी, जिसके चलते उसने किशोरी को खरीदा। किशोरी की मां ने उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर थाने में अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

देहरादून पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में खुलासा हुआ कि मनीष ने किशोरी को दो लाख रुपये में खरीदा था। रविवार सुबह देहरादून पुलिस ने मनीष को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस मामले में देहरादून के लवी कुमार और मुजफ्फरनगर की पिंकी मलिक को भी पकड़ा गया है। हालांकि, नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पिंकी मलिक के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक सिटी अमृत जैन ने बताया कि इस मामले में देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed