फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   he couple ran away leaving three innocent people in the mediation center

मुजफ्फरनगर: तीन मासूमों को मीडिएशन सेंटर में छोड़ भागा दंपती

Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
he couple ran away leaving three innocent people in the mediation center
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में कोर्ट परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर में वार्ता के लिए पहुंचा दंपती किसी बात को लेकर आपस में उलझ पड़े। बात इतनी बिगड़ी की पति-पत्नी अपने तीन मासूम बच्चों को वहीं छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने बच्चों को थाने लाने के बाद महिला कांस्टेबल के साथ तीनों बच्चों को गाड़ी से मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित उनके पिता के घर पहुंचाया।
विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी दीपक की शादी करीब पांच साल पूर्व रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी सीमा के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे चार साल, दो साल व चार माह हैं। कुछ समय पूर्व दंपती के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते सीमा तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई और पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी, जहां से मामला मीडिएशन सेंटर में भेज दिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्ष तारीख पर मीडिएशन सेंटर आए थे। यहां सुनवाई के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तारीख के बाद बाहर आने पर पति-पत्नी फिर आपस में उलझ गए, जिसके बाद दीपक परिजनों के साथ वहां से चला गया। इससे आक्रोशित सीमा भी अपने तीनों मासूम बच्चों को कोर्ट परिसर में ही छोड़कर वहां से चली गई।

 

आसपास के लोगों ने तीनों मासूम बच्चों को बिलखते देख पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को थाने ले गए।

वहां दो बच्चों को टॉफी-चॉकलेट आदि देकर चुप कराया गया, जबकि चार माह के मासूम को महिला कांस्टेबल ज्योति गोद में लेकर बैठी। इसके बाद थाना पुलिस ने गाड़ी के माध्यम से महिला कांस्टेबल के साथ तीनों बच्चों को कंकरखेड़ा स्थित उनके पिता के घर पहुंचाने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed