फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harendra Malik won, Baliyan's victory chariot stopped

Muzaffarnagar News: हरेंद्र मलिक जीते, थम गया बालियान का विजय रथ

Wed, 05 Jun 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Harendra Malik won, Baliyan's victory chariot stopped
मुजफ्फरनगर। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान को 24672 वोटों से हरा दिया। मलिक को 470721 और बालियान को 446049 वोट मिले। बसपा के दारा सिंह प्रजापति 143707 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। बालियान ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मलिक की जीत से समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के नवीन मंडी स्थल पर मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आरंभ हुई। पहले दो चरण में मामूली अंतर से बढ़त के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान पिछड़ते चले गए और मलिक ने 20वें चरण तक लगभग 30 हजार मतों की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद सपा प्रत्याशी की बढ़त कम जरूर हुई, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अंतर कम करने में नाकाम रहे। आखिरी दो चक्र में सपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त बनाकर 25989 वोटों से चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन

भाजपा के कोर मतदाताओं में बिखराव हार की बड़ी वजह रही। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी बालियान का लगातार दो चुनाव से चला आ रहा विजय रथ थम गया। हरेंद्र मलिक पहली बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह विधायक और राज्यसभा सांसद रहे थे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी और ढोल पर झूमे समर्थक
सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक की जीत के साथ ही समर्थकों ने खुशी मनाई। उनके प्रेमपुरी स्थित आवास के अलावा कैंप कार्यालय, सपा कार्यालय पर खुशी रही। शहर के मीनाक्षी चौक और खालापार में भी पटाखे छोड़े गए।

मतगणना स्थल पर पहुंचे विधायक पुत्र पंकज मलिक
मतगणना के दौरान दिनभर हरेंद्र मलिक मीडिया गैलरी के आसपास ही रहे। चरथावल से सपा विधायक उनके बेटे पंकज मलिक दिनभर घर से मतगणना पर नजर रखे रहे। निर्णायक बढ़त मिलते ही पंकज मलिक भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed