फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hansraj got his education from sage

हंसराज को शिक्षा ऋषि से मिली सादगी की सीख

Thu, 12 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hansraj got his education from sage
शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की समाधि पर नमन करते तत्कालीन कानून मंत्री ड? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हंसराज को शिक्षा ऋषि से मिली थी सादगी की सीख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉ. हंसराज भारद्वाज को वीतराग स्वामी कल्याणदेव की ‘गुरुभक्ति’ में सादगी की सीख ही नहीं मिली थी, बल्कि 22 साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री अनुराधा की याद में शुकतीर्थ में धर्मार्थ चिकित्सालय प्रारंभ करा कर जनसेवा के यज्ञ में आहुति भी दी। कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेता रहे भारद्वाज की जिले से अनेक स्मृतियां जुड़ी हैं।
यूपीए सरकार में वर्ष 2004 से 2009 तक देश के कानून मंत्री का दायित्व निभा चुके डॉ. एच.आर. भारद्वाज के निधन से पौराणिक शुकतीर्थ शोकाकुल है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव से मुलाकात से उनके जीवन में सादगी, सेवा, त्याग की भावना जाग्रत हो गई थी। 13 नवंबर, 2006 को शहर के गांधी पालीटेक्निक में उन्होंने शिक्षा ऋषि की प्रतिमा का अनावरण किया था। डॉ. भारद्वाज ने कहा था कि लोक कल्याण की जैसी भावना महात्मा गांधी में थी, वैसी वीतराग संत के जीवन में दिखाई दी। कल्याण कारी इंटर कालेज बघरा के पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि डॉ. भारद्वाज शिक्षा ऋषि की सरलता एवं सादगी के कायल थे। शुकदेव आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश कहते हैं कि डॉ. भारद्वाज ने वर्ष 1998 में संतों, वृद्धजनों, असहायों की नि:शुल्क सेवा को शुकतीर्थ में अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय प्रारंभ कराया था, जो उनके विशेष सहयोग से संचालित हो रहा है। समाजसेवी देवराज पंवार बताते है कि कर्नाटक के राज्यपाल पद का दायित्व निभाने के साथ वे शुकतीर्थ नहीं भूले। दिल्ली आवास पर आमंत्रित कर स्वामी ओमानंद को अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय हेतु एक नई एंबुलेंस भेंट की थी।
विज्ञापन

भक्ति भाव से शुकतीर्थ आते थे डॉ. भारद्वाज
मोरना। शुकतीर्थ में जब भी पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज आए, भक्ति भाव से संतों का दर्शन करते थे। राजनीति की बातों से उनका गुरेज रहता था। 14 जुलाई, 2007 को वीतराग स्वामी कल्याणदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर पत्नी प्रफुला भारद्वाज संग पधारे। भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद कहते हैं कि शुकतीर्थ के विकास में उनकी सेवाओं के ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed