फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guard died of electric current in public school

पब्लिक स्कूल में गार्ड की करंट से मौत

Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guard died of electric current in public school
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के बसेड़ा ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी नंदलाल (52) काफी समय से गांधी कॉलोनी के मेन चौराहे के निकट स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में गार्ड के रूप में काम करता था। नंदलाल पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल परिसर में दिए गए कमरे में ही सोता था और छात्रों को लाने-ले जाने के लिए उसने स्कूल में एक ई-रिक्शा भी लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे नंदलाल सोकर उठने के बाद इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गरम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया और किसी के भी स्कूल परिसर में नहीं होने से उसे बचाया नहीं जा सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद स्कूल खुलने के बाद नंदलाल के कमरे के बाहर ही करंट से बुरी तरह झुलसा उसका शव पड़ा मिला। पब्लिक स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी सरदार धनप्रीत सिंह उर्फ चन्नी बेदी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा गार्ड के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। नंदलाल के बेटे को स्कूल में नौकरी और उसकी बेटी की शादी में भी हरसंभव आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed