फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grown women than men

पांच साल में पुरुषों के मुकाबले बढ़ी महिलाएं        

Thu, 05 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Grown women than men
महिला वोटर। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने सूबे में चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया है। जनपद में पहले चरण में चुनाव होगा। घोषणा होते ही सियासी ताप बढ़ने लगा है। मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है। दावेदारों के समर्थकों ने वोटर लिस्ट के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर भी मतदाता पुनरीक्षण का काम रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन

           
वर्ष 2012 के विस चुनाव के इस बार समीकरण बदल गए हैं। बदले समीकरणों में अपना-अपना गणित बैठाने के लिए दावेदारों ने जुगाड़ साधना शुरू कर दिया है। इसके लिए वोटर लिस्ट पर निगाह जमा रहे हैं। समर्थकों ने जिला निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। उधर, चुनावी बिगुल बजते ही मतदाताओं भी उत्सुकता बढ़ने लगी है। इन सबके बीच दिलचस्प यह है कि जिले के छह विधानसभा सीटों में प्रारंभिक रूप से तैयार मतदाताओं की सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के सापेक्ष बढ़ी है।
विज्ञापन


महिला मतदाता चुनावी तस्वीर बदलने में मुख्य कड़ी में शामिल हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर विधानसभा सीट पर करीब 1038391 पुरुष तथा 874206 महिला मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से अब तक बुढ़ाना में 19061, पुरकाजी में 18708 तथा मुजफ्फरनगर में 18714 महिला मतदाता बढ़ गई हैं, जो चुनावी तस्वीर बदलने में अहम साबित हो सकती हैं।             
विज्ञापन
विज्ञापन


83 पुरुष और 99 हजार महिलाएं बढ़ी            
मुजफ्फरनगर। जनपद की छह विधानसभा सीटों पर वर्ष 2012 में 955017 पुरुष थे, जबकि 774739 महिला मतदाता थे। जो पांच साल में कई हजार की तादात में बढ़ गए हैं। प्रारंभिक  रूप से इस बार विधानसभा चुनाव में 1038391 पुरुष और 874206 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2012 के मुकाबले 83374 पुरुष और 99467 महिला मतदाता की संख्या बढ़ी है।             

168 थर्ड जेंडर चुनेंगे प्रतिनिधि            
मुजफ्फरनगर। जनपद की छह विधानसभा चुनाव में इस बार थर्ड जेंडर भी अमिट स्याही के गवाह बनेंगे। सबसे अधिक मीरापुर विधानसभा में 85 थर्ड जेंडर हैं। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर में 29 हैं। इसी प्रकार खतौली में 19, पुरकाजी में 18, चरथावल में 9 और बुढ़ाना में 8 मतदाता थर्ड जेंडर ंहै।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed