फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grand foot movement of RSS on the main roads

आरएसएस का मुख्य मार्गो पर भव्य पद संचलन

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grand foot movement of RSS on the main roads
नगर में पथ संचालन करते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कार्यक्रम मनाया गया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों पर पद संचलन निकाला गया ।
विज्ञापन

कस्बे में आरएसएस की शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर स्वयंसेवक शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में एकत्रित हुए । जहां संघ के संस्थापक व प्रथम सर संघचालक डॉ हेडगेवार व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।
विज्ञापन

संघ अधिकारी परिचय के बाद अमृत वचन नगरमंडल कार्यवाह संदीप बंसल द्वारा किया गया। एकल गीत खंड विस्तारक आकाश कुमार द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में लक्ष्मीनगर जिला कार्यवाह बृजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बौद्धिक वर्ग के बाद स्वयं सेवकों द्वारा सह खंड शारीरिक प्रमुख अनमोल बंसल के नेतृत्व में घोष (बैंड) आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के सभी मुख्य मुख्य मार्गों पर घोष के साथ भव्य पद संचलन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद संचलन में स्वयं सवेकों द्वारा नगर को रंगोली और भगवा झंडों से सजाया गया था। विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। संचलन नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज पर जाकर समापन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विभाग संघचालक डॉक्टर हरवीर आर्य , खंड संघचालक मदनपाल काकडा , खंड कार्यवाह पवन खुब्बापुर , नगर कार्यवाह संदीप बंसल एडवोकेट , श्यामपाल सिंघल , गोसेवा प्रमुख विजय बंसल , जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , मणिकांत मित्तल , थवनेश बंसल , अनमोल बंसल , मनीष बंसल , डॉक्टर मोहित शर्मा , वासु , योगेश कुमार , विपिन बंसल , गौरव गोयल , आदित्य सैनी , हितेश गोयल , रितिक , विशाल सैनी , ऋषिपाल सैनी , अभिनव पाल , पुलकित सैनी , शुभम सैनी , नीरज सैनी , सोनू सैनी , जितेंद्र सैनी , पीयूष जैन , प्रमोद गर्ग , नवदीप मित्तल आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed