{"_id":"65ce80bf08a6780f920b2021","slug":"gramin-bharat-bandh-today-bku-will-protest-at-10-places-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116939-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आज ग्रामीण भारत बंद, 10 जगह प्रदर्शन करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आज ग्रामीण भारत बंद, 10 जगह प्रदर्शन करेगी भाकियू
Fri, 16 Feb 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
- किसान-मजदूरों से एक दिन के लिए काम बंद करने का आह्वान
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किसानों के विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। भाकियू जिले में दस प्वाइंट बनाकर धरना-प्रदर्शन करेगी। किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान लॉकडाउन के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग प्वाइंट बनाकर रणनीति तैयार की गई है। बुढ़ाना ब्लॉक में दो प्वाइंट बनाए गए हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं। समस्याओं का समाधान निकालना बेहद जरूरी है। खेती वर्तमान में किसानों के लिए घाटे का सौदा है। सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसान की आय घट गई है। किसान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे।