{"_id":"57d467334f1c1b255631ba07","slug":"gps-will-be-open-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में होंगी खुली बैठकें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में होंगी खुली बैठकें
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की मीटिंग लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डीके सिंह ने बताया कि वे ‘सशक्त ग्राम विकसित प्रदेश अभियान’ के अंतर्गत 15 सितम्बर को जिले के पांच गांवों सूजडू, जड़ौदा, नरा, वहलना एवं संधावली में पहुंचकर ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में भाग लेंगे। ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।
कचहरी मेें चौधरी चरण सिंह सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने बताया कि 14वें वित्त आयोग में सभी ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित कर दी गई हैं। अब ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि गांव के विकासीय योजनाओं को अमली जामा पहनाएं।
सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल भी ब्लॉक चरथावल के पांच ग्राम पंचायतों रुकनपुर, खांजापुर, सैदनंगला, रसूलपुर और दधेडू कलां में बैठक लेंगे। इसी प्रकार पांच-पांच ग्राम पंचायतों में एडीएम, सभी एसडीएम भी 15 सितम्बर को जनपद के ग्रामों में आयोजित खुली बैठकों में भाग लेंगे और लोगों को संचालित योजनाओें के बारे में जानकारी देंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन सभी मजिस्ट्रेटों द्वारा किया जाएगा।