फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Governments do not want farmers to prosper; the battle must be fought by the farmers themselves: VM Singh.

किसान की तरक्की नहीं चाहती सरकारें, खुद लड़नी होगी लड़ाई : वीएम सिंह

Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Governments do not want farmers to prosper; the battle must be fought by the farmers themselves: VM Singh.
खतौली गन्ना समि​ति में धरने पर बैठे किसानों को संबो​धित करते किसान नेता सरदार वीएम सिंह। संवाद
खतौली(मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि नेता हमें लड़वाने का काम करते हैं। सरकारें किसान की तरक्की नहीं चाहती है। हमें संगठित होकर खुद लड़ाई लड़नी होगी। गन्ने का दाम 600 रुपये क्विंटल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

किसान एकता मंच की ओर से सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में विलंबित गन्ना भुगतान के ब्याज की मांग को लेकर किसानों ने पंचायत कर धरना दिया। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि 1996 से 2026 तक किसी भी सरकार ने गन्ने के विलंबित ब्याज देने का मुद्दा नहीं उठाया है।
विज्ञापन

सरकार ने ब्याज देने के खिलाफ कोर्ट में अपील डाली है। वह जगह-जगह पहुंच कर किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। ब्याज का मामला कोर्ट में डाला गया था। किसी भी मामले पर सरकार बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह किसान का पैसा दिलवाएं। सरकार किसानों की बात सुनेगी तो ठीक है, नहीं तो किसान अपना रास्ता खुद चुनेगा। सरकार कोर्ट में झूठे आंकड़े पेश करती है। कोर्ट ने चार केन कमिश्नर को अवमानना की चेतावनी दी है।
किसान को उसका पैसा मिलने के बाद वह विजय यात्रा निकालेंगे। गन्ना समिति विभाग सबसे अधिक भ्रष्टाचार वाला विभाग है। यह किसानों का पैसा देना नहीं चाहते हैं। समितियां गन्ने का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा रही हैं। जब तक किसानों को उनके गन्ने के भुगतान का विलंबित ब्याज नहीं मिल जाता, तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे।
धरने पर पहुंचे तहसीलदार अरविंद कुमार ने गन्ना समिति सचिव को किसानों के गन्ने के ब्याज का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा। किसानों ने आगामी पंचायत के लिए 15 अक्तूबर नियत की गई। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
अध्यक्षता सतपाल सिंह तथा संचालन प्रमोद तंवर ने किया। धरने पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष करणवीर प्रधान, भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत, उधम सिंह, भुल्लन सिंह, आदित्य, राजपाल, कुलदीप, अमीर राना, मनोज डायरेक्टर, शरण पाल, सुरेश पाल मौजूद रहे।

------
गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी एकता मिशन की ओर से पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव पीनना में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर गन्ने की फसल का दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। रविवार रात हुई सभा में उन्होंने कहा कि आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समान शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी अपनी राय रखी। कहा कि देश के सभी नागरिकों का अधिकार है कि उन्हें समान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मिले। आजाद समाज पार्टी के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद पंवार ने कहा कि संविधान ने सभी को बराबरी का हक दिया है। उनकी पार्टी प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। मुख्य मंडल प्रभारी दीपक राणा, जिलाध्यक्ष रजत निठारिया, जवाहर सिंह, उपेंद्र मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed