फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government will make health officers skilled through Operation Karmayogi

Muzaffarnagar News: ऑपरेशन कर्मयोगी से स्वास्थ्य अफसरों को व्यवहार कुशल बनाएगी सरकार

Sat, 24 May 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Government will make health officers skilled through Operation Karmayogi
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी और कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सरकार मिशन कर्मयोगी चलाएगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से विकसित पोर्टल आई-गोट पर पंजीकरण कराया जाएगा। जिस पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को विभिन्न बीमारियों जैसे कोविड के बेसिक्स आईसीयू केयर एवं वेंटिलेशन प्रबंधन सहित क्लीनिकल प्रबंधन आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


डिजिटल लर्निंग फ्रेमवर्क कर्मयोगी यानी एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। जिस पर ई-मेल आइडी के माध्यम से किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत सभी को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के साथ दैनिक आचार-व्यवहार में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के निदान की जानकारी ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी 45 मिनट का कोर्स निर्धारित किया गया है। ई-गवर्नेंस और डिजीटल इंडिया की मूल बातें सीखने के लिए भी आई-गोट पोर्टल की सहायता ली जा सकती है। यह केंद्र सरकार की ओर से तैयार किया गया है। अलग-अलग विभागों के लिए अलग कोर्स दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed