फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should end online trading: Banwari Lal

मुजफ्फरनगर - सरकार ऑनलाइन ट्रेडिंग को करे समाप्त : बनवारी लाल

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government should end online trading: Banwari Lal
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि भारत में सौ करोड़ कार्पोरेट घराने ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार कर रहे हैं। भारत में सात करोड़ खुदरा व्यापारी, उनके सात करोड़ कर्मचारी और उनके परिवारजनों को मिलाकर कुल 70 करोड़ लोगों का जीवन बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। इससे देश की अर्थ व्यवस्था पर घातक प्रभाव पड़ेगा। सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग को समाप्त करने की मांग की।

शहर के भोपा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा और प्रशांत कुमार राजा रहे । इस दौरान हिंदूवादी नेता अरुण प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, समाजसेवी निधीश राज गर्ग को जिला महामंत्री और अमित गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ता रहा है और व्यापारियों को न्याय दिलाने का कार्य करता रहेगा। मंडल के प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष नवीन मक्कड़ ने व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बागेश अग्रवाल, अनमोल रतन छाबड़ा, पवन मित्तल, विवेक गोयल, एडवोकेट सचिन मोहन गोयल, राजेश अरोड़ा, कमलकांत गोयल, राहुल जैन, सचिन मित्तल, अमित सिंगल, नितिन सिंघल, निकुंज सिंघल, सतीश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed