{"_id":"59c01c554f1c1bb1688b57cb","slug":"government-serious-about-child-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर, दो माह में सीबीएसई स्कूलों को देनी होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर, दो माह में सीबीएसई स्कूलों को देनी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. सत्यपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघरा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। नियमों का पालन नहीं करने वाली शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या नृशंस है।
बघरा में शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा के अनावरण समारोह में आए केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद केंद्र सरकार देशभर के बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सीबीएसई ने नए दिशा-निर्देश जारी कर स्कूलों में सीसीटीवी की अनिवार्यता और उनका नियमित संचालन आवश्यक कर दिया है। स्कूलों को अपने स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन और साइकोमीट्रिक इवेल्यूशन भी कराना होगा।
नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं की सीधी शिकायत की जा सकती है। जांच में दोषी पाई गई संस्थाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के नियमों में लापरवाही पर स्कूलों की मान्यता भी जा सकती है। सीबीएसई स्कूलों को दो माह में अपने स्टाफ की नजदीकी पुलिस स्टेशन से जांच कराकर रिपोर्ट सीबीएसई को देनी होगी।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस से स्कूल परिसर की सुरक्षा का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। राज्यमंत्री ने कहा कि वेस्ट यूपी में सीबीएसई स्कूलों के भवनों और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभिभावक स्कूल प्रबंध तंत्र के समक्ष बच्चों के साथ असुरक्षा की कार्यप्रणाली बरते जाने पर प्रमुखता से मामला उठाएं। जागरुकता से ही बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
भाजपाइयों ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। जड़ौदा में भाजपा मंडल अध्यक्ष नकुल उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह का स्वागत किया। जिले में पहली बार आगमन पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। महेश सैनी, राजवीर कश्यप, बब्बल प्रधान, श्रीपाल नायक, सुभाष पांचाल, कृष्ण कश्यप, सूरज उपाध्याय, शिवम पाल, विपिन त्यागी आदि रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले एसएसपी
तितावी। स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज बघरा में शिक्षा ऋषि की प्रतिमा के अनावरण को आए केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह से एसएसपी अनंत देव ने मुलाकात की। कार्यक्रम में रणधीर कुमार, डॉ फरहाना राना, रीना सहरावत, सोनम, विधु, सतेंद्र कुमार, डॉ प्रियंका, अंकुर गर्ग, अंजलि, अजीत सिंह, शिवम, दीपक वशिष्ठ, संदीप कुमार, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, संतोष आदि उपस्थित रहे।