फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government has launched schemes for every section of the society: Kanta Kardam

समाज के हर वर्ग के लिए सरकार ने चलाईं योजनाएं : कांता कर्दम

Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government has launched schemes for every section of the society: Kanta Kardam
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को तलहेड़ी चुंगी स्थित जाटव बस्ती में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की सभा में राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रखी हैं। इनमें कोई भेदभाव नहीं बरता गया। सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे, ताकि पात्र व्यक्ति को योजनाओं को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा सरकार देश और राष्ट्रहित में उचित फैसले ले रही हैं, लेकिन विपक्षी दलों को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगराध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, टिंकू जाटव और अविनाश वाल्मीकि ने राज्यसभा सदस्य को विश्वास दिलाया कि देवबंद में अनुसूचित जाति के लोग पहले भी भाजपा के साथ थे और आगे भी रहेंगे। संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया। इसमें विनोद जाटव, संदीप शर्मा, दीपक चंचल, जोगिंद्र जाटव, अजय जाटव, विनय वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, अमित, शगुन, जयभगवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed