फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government does not want farmers to be happy: Tikait

सरकार नहीं चाहती किसान खुशहाल हो: टिकैत

Sun, 10 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government does not want farmers to be happy: Tikait
किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार नहीं चाहती किसान खुशहाल हो: टिकैत
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए रविवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना जिद्दी रवैया छोड़ना होगा। सरकार नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हो।
दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रविवार को अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाकियू अध्यक्ष बुढ़ाना, बड़ौत ,बागपत होते हुए दिल्ली गए हैं। दिल्ली जाने से पहले भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार जबरन कृषि कानून किसानों के ऊपर थोप रही है। भारत कृषि प्रधान देश है, मगर किसानों की ही बात नहीं सुनी जा रही। किसान भीषण सर्दी में आंदोलनरत है, लेकिन सरकार जिद पर अड़ी हुई है। आंदोलन के कारण खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सरकार नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हो। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। सरकार किसान नेताओं के साथ वार्ता दिखावे के लिए कर रही है। सरकार को जिद्दी रवैया छोड़ना होगा। किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानूनों की वापसी तक बॉर्डर पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली रवाना हुए किसान
शाहपुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान से बड़ी संख्या में किसान खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान ने बताया कि केंद्र सरकार कृषि कानून वापस न लेकर हठधर्मिता कर रही है। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सतपाल सिंह, हरपाल सिंह, संसार सिंह, आजाद चौधरी, राजपाल सिंह, भूपेश चौधरी, बबलू सिंह और लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed