फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gokash the arrested Mawana encounter

मुठभेड़ में दबोचा मवाना का गोकश

Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gokash the arrested Mawana encounter
मुठभेड़ में दबोचा मवाना का गोकश
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित टूटी पुलिया के निकट बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मेरठ जनपद के मवाना निवासी गोकशी के आरोपी नजाकत कुरैशी
को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
पुलिस बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित टूटी पुलिया के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इसी दौरान दो युवक संदिग्ध बाइक पर मेरठ की तरफ से आते दिखे, जिन्हें रोके जाने का प्रयास किया गया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वे बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल की पहचान नजाकत कुरैशी, निवासी गांव सठला, थाना मवाना जनपद मेरठ के रूप में हुई, जिसके पास से तमंचा-कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। वहीं, फरार बदमाश की तलाश में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की, जिसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर बदल लेता है वल्दियत
मीरापुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल मवाना निवासी गोकशी का आरोपी नजाकत कुरैशी अपनी पहचान छिपाने के लिए पकड़े जाने पर हर बार वल्दियत बदल लेता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नजाकत द्वारा पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराए गए नाम-पते में चार फर्जी वल्दियत की पुष्टि जांच में हुई है। अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed