फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Give gas or electric furnaces free to crusher operators

कोल्हू संचालकों को निशुल्क दें गैस या बिजली भट्ठियां

Thu, 31 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Give gas or electric furnaces free to crusher operators
कोल्हू संचालकों को निशुल्क दें गैस या बिजली भट्ठियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन नवीन मंडल स्थल के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कोल्हुओं के लिए गैस, डीजल या बिजली से चलने वाली भट्टियां निशुल्क देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चीनी मिल मालिकों के दबाव में गन्ने से गुड़ बनाने वाले कुटीर उद्योग कोल्हू को प्रदूषण फैलाने के नाम पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयासरत हैं।
अध्यक्ष एवं मंत्री की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि कोल्हू से गुड़ बनाने का प्राचीन कुटीर उद्योग है। इसमें अति पिछड़े व गरीब तबके के लाखों परिवार पूरे प्रदेश में जुड़े हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का कुल उत्पादन का 45 प्रतिशत गन्ना कोल्हू ही पेरते हैं तथा चीनी मिल केवल 55 प्रतिशत गन्ने की पेराई कर पाती हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर कोल्हू वालों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। कोल्हू उद्योग ट्यूबवेल कनेक्शन पर कोल्हू न चलने देने जैसे संकट से पहले से ही जूझ रहा है। अब प्रदूषण के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोल्हू संचालकों को नोटिस जारी कर रहा है। यदि सरकार ने कोल्हू संचालकों को रियायत नहीं दी तो यह उद्योग बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के साथ टिकौला चीनी मिल का शुभारंभ
मीरापुर। क्षेत्र के टिकौला चीनी मिल का पेराई सत्र हवन-पूजन के साथ शुरू किया गया। मुख्य अतिथि शुक्रतीर्थ से पधारे स्वामी ओमानंद सरस्वती, धामपुर से रामचरण दास तथा मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद संयुक्त रूप से मिल की चेन में गन्ने डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी ओमानंद सरस्वती के शिष्य पंडित उपरेती महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने किसानों से मिल में साफ सुथरा जड़, पत्ती व मिट्टी रहित गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति में चीनी मिल का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पेराई सत्र में किसानों से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने मिल द्वारा गन्ना भुगतान समय से करने की सराहना की। मिल प्रबंधन ने वर्तमान पेराई सत्र के लिये सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसान कैथोड़ा निवासी मोहसिन पुत्र ईद्दू को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिशासी उपाध्यक्ष तकनीकी राजबीर सिंह, महाप्रबंधक गन्ना ऋषिराज शर्मा, पवन जैनर, केजे शर्मा, एनके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed