फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girls waved the flag in the competitions

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने परचम लहराया

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girls waved the flag in the competitions
मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में गुरु तेग बहादुर जंयती पर फैन्सी ड्रेस प्रतियो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने परचम लहराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में गुरु तेग बहादुर जयंती पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय फैंसी ड्रेस, रोल प्ले ,कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यश भारद्वाज पिकेट इंटर कॉलेज खतौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमारी कनक एसडी ग्लोबल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस सीनियर वर्ग में कुमारी मोनिका आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमारी संध्या शर्मा के के इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कुमारी प्रियांशी जनता इंटर कॉलेज भोपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में रोहन कुमार कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमारी राधिका आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले सीनियर वर्ग में कुमारी मनु प्रिया झांसी रानी एचडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी अर्शी नगर पालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान, कुमारी मंतशा जनता इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कुमारी निधि एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी रानी ने प्रथम, कुमारी नंदनी एसडी ग्लोबल ने द्वितीय, कुमारी फराना आर्य कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता लेखन सीनियर वर्ग में कुमारी तानिया मित्तल एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी ने प्रथम, कुमारी फैजा कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज ने द्वितीय, कुमारी लाइबा मिर्जा आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सुचित्रा सैनी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया तथा सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार ने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ रश्मि, सविता रानी, कामना शर्मा रहे। प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed